February 2, 2026

Jaunpur news विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रथम बैच का हुआ समापन

Share

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रथम बैच का हुआ समापन

प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया प्रमाणपत्र

सुधाकर सिंह महाविद्यालय में हुआ आयोजन

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

गौराबादशाहपुर के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 दिवसीय कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना हुनरमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। विशिष्ठ अतिथि थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव रहे। इस योजना की कार्यदायी संस्था यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लि. (यूपीकान) के प्रतिनिधि चेतन सिंह ने बताया कि पहले बैच में एक सौ प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के अध्यक्ष रमेश सिंह तथा संचालन अर्जुन राय ने किया। कालेज की प्राचार्य डा. रूबी राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल सिंह, अनिल जायसवाल, डा. सदानंद राय, पंकज सिंह अन्य सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

About Author