February 2, 2026

Jaunpur news किर्तापुर प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल

Share

किर्तापुर प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

धर्मापुर विकास खंड के किर्तापुर ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद कुमार यादव एडवोकेट का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जिलाधिकारी ने बहाल कर दिया है। एक मामले में प्रधान के जिला कारागार में निरूद्ध होने के फलस्वरूप ग्राम पंचायत सदस्य स्वर्णिमा को प्रधान पद पर नामित किया गया था। लेकिन अब प्रधान को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिया है। इस संबंध में धर्मापुर विकास खंड के प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव ने बताया कि किर्तापुर प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल कर दिया गया है।

About Author