February 2, 2026

Jaunpur news चन्दवक में मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Share


चन्दवक में मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
जौनपुर। थाना चन्दवक क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों सहित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दर्ज मुकदमा संख्या 125/2025 के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम देवराई निवासी आजाद चौधरी द्वारा सालगिरह मनाने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर शिवकुमार, विकास, विनय और इंदू देवी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 118(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई।
उपनिरीक्षक सीताराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे ग्राम देवराई से वांछित अभियुक्त शिवकुमार, विनय कुमार तथा अभियुक्ता इंदू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकुमार पुत्र स्व. पूनवासी, विनय कुमार पुत्र शिवकुमार एवं इंदू देवी पत्नी शिवकुमार, सभी निवासी ग्राम देवराई, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सीताराम, हेड कांस्टेबल भोलानाथ यादव, हेड कांस्टेबल अनिल यादव तथा महिला कांस्टेबल नीलम साहनी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई विधि सम्मत रूप से जारी

About Author