भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय :-सीओ

IMG-20241013-WA0041
Share

भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय :-सीओ
जफराबाद।श्री दया नारायण लीला समिति के तत्वाधान में कबुलपुर में चल रही रामलीला के मंचन के पूर्व शनिवार की रात को सीओ प्रतिमा वर्मा ने भगवान श्रीराम की पूजन अर्चन व आरती किया।
उस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है।यह हमारे जीवन के लिए प्रेणादायक है।हम अपने कठिन से कठिन समय को उनके बताए रास्ते पर चलकर ठीक कर सकते हैं।उनके साथ थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने भी पूजन अर्चन किया।तत्पश्चात समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव,सत्यम श्रीवास्तव, आदि ने अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर उनका अभिनन्दन किया।