पुलिस पर पथराव के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

IMG-20241013-WA0039
Share

यूपी के जौनपुर में बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाज़ार में गुरुवार को मृतक विवेक यादव का शव रखकर सैकड़ों की संख्या में उपद्रवियों द्वारा सड़क बाधित करने पुलिस की गाड़ी को तोड़फोड़ पत्थर मारना कई पुलिस कर्मियों के घायल होने के मामले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।उक्त मुकदमे में 147 नामजद व अज्ञात लोग आरोपित है।
मंगरमु गांव के विवेक यादव को रविवार को अपहरण कर भदोही में हत्या कर दी गई थी। स्वजनं गुरुवार को निगोह बाजार में शव रखकर छः घंटे तक सड़क बाधित किये। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव मारना पीटना शुरू किया था जिसमे कई पुलिस कर्मी और लेखपाल को चोट लगी थी, एसपी ग्रामीण भागकर और सीओ विवेक सिंह दुकान में जाकर जान बचाई। चार गाड़ियों को क्षत्रिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने कि 147 नामजद और अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बरसठी प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया की शुक्रवार 29 लोगों को जेल भेज चुकी है। रविवार को दिनेश कुमार शुक्ला मंगरमु,अमन गुप्ता रवि कन्नौजिया निवासी निगोह,जयप्रकाश यादव राकेश यादव आदमपुर,बिंदु निर्मला अपचारी निवासीगण निगोह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।