Jaunpur news अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्यवाही:-सृष्टि जैन

IMG-20260317-WA0044
Share

अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्यवाही:-सृष्टि जैन
जफराबाद।स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को पुलिस द्वारा शांति समिति की अहम बैठक बुलायी गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक थानाध्यक्ष आईपीएस सृष्टि जैन ने लोगो ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहा।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अराजकता की बात की सूचना मिले तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।कोई भी गड़बड़ी करेगा।उसको बख्शा नही जाएगा।समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर आपसी सद्भाव बनाये रखने की जिम्मेदारी है।सुश्री जैन ने कहा वैसे पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।उन्होंने मौजूद लोगों से उनके विचार भी लिये।कार्यक्रम में सहयोगी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल,एस एस आई अरविंद सिंह ने भी लोगों को सम्बोधित किया।सुश्री जैन ने ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दिया।
बैठक में जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान,कजगाव के चेयरमैन फिरोज खान,रामहित निषाद,अखिलेन्द्र सिंह,फकरुद्दीन, खुर्शीद,अनिल यादव मंसूर,कादिर खान,जाहिद खान,चन्दन चौहान,आदि मौजूद रहे।