युवक ने फांसी लगा कर दी जान

IMG-20230205-WA0014
Share

युवक ने फांसी लगा कर दी जान

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरगांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

जानकारी के अनुसार खतीरपुर भैंसा निवासी 30 वर्षीय चिंटू यादव अपने पशुओं को लेकर बरगांव पोखरा पर चराने व नहलाने गया था। दोपहर में अचानक हुआ पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। आसपास टहल रहे लोगों ने देखा । इसकी सूचना परिजनों को दी । सूचना पर परिजनों में रोना पीटना मच गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।