मां बेटी के साथ अश्लील हरकत, नौ नामजद एवं चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

IMG-20230205-WA0014
Share

मां बेटी के साथ अश्लील हरकत, नौ नामजद एवं चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर पंवारा पुलिस ने मां बेटी के साथ गलत हरकत करने, तोड़-फोड़ करते हुए धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में पीड़िता की तहरीर के आधार पर नौ नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।

पंवारा थाना क्षेत्र के मुंड़ाव गांव निवासी पीड़िता मालती देवी पत्नी राम प्रकाश सरोज ने अपनी तहरीर में बताया है कि बीते 10 जून 2024 की शाम लगभग सवा सात बजे अपने घर के बगल खेत में शौच के लिए गई थी। कुछ दूरी पर पहले से ही उपस्थित गांव के ही शिव प्रकाश, रविन्द्र कुमार, समर जीत, राम अजोर व राम आजाद द्वारा मुझे और मेरी बेटी क हाथ पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया, तथा गलत मंशा के साथ जोर जबरजस्ती करने लगे बेटी के कपड़े फट गये। दोनों शोर मचाते किसी तरह जान बचाकर अपने घर की तरफ भागी । परन्तु मेरे घर के पास ही कुछ लोगों ने मुझे पकड़ मेरी पिटाई की गई।मां बेटी किसी तरह जान बचाकर खेत-खेत भागते हुए दूसरे गांव सेमरी पहुंच गई।भाग जाने पर उपरोक्त सभी लोगों ने प्रार्थिनी के घर पर धावा बोलते हुए हैंडपंप तोड़कर पशु शाला की दिवार को गिरा दिया । इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं पीड़िता की तहरीर के आधार पर नौ नामजद तथा चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा धारा 147, 323, 504, 506, 354 एवं 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।