January 23, 2026

भक्तों की रक्षा व पापियों के विनाश के लिए भगवान लेते हैं अवतार: अरविंद जी महाराज

Share

भक्तों की रक्षा व पापियों के विनाश के लिए भगवान लेते हैं अवतार: अरविंद जी महाराज

पूतना वध व रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव- विभोर हुए श्रोता

सुईथाकला/ शाहगंज। विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत रुधौली गांव में चल रहे संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य अरविंद जी महाराज ने रुक्मणी विवाह,गोवर्धन पूजा, बकासुर ,केसी व पूतना वध का मार्मिक प्रसंग सुनाया।भागवत कथा के प्रसंग को सुनकर उपस्थित भगवद्प्रेमी एवं क्षेत्रीय नागरिक भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान इस धरती पर अपने भक्तों की रक्षा और पापियों के विनाश के लिए अवतार लेते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान की लीला के पीछे संपूर्ण मानव जाति का हित समाहित होता है।आचार्य डॉ विजय प्रकाश शुक्ल ने कहा कि भागवत कथा मानव हृदय के अंधकार को दूर करके ईश्वर के प्रति प्रेम,आस्था ,श्रद्धा ,भक्ति और विश्वास का संचार करती है। भागवत कथा पंचम वेद है।इस अवसर पर राजमणि दुबे,अशोक जायसवाल,मुन्नीलाल,कमलेश पांडेय,प्रियंका दुबे,प्रिया,ज्योति आदि उपस्थित रहे।

About Author