Jaunpur news शीतला चौकिया धाम में स्नान के दौरान हादसा, पोखरे में डूबने से किशोर की मौत

IMG-20260309-WA0040
Share

इशरत हुसैन की रिपोर्ट


शीतला चौकिया धाम में स्नान के दौरान हादसा, पोखरे में डूबने से किशोर की मौत
जौनपुर।
शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित मां शीतला चौकिया धाम में सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में नहाने उतरे तीन लड़कों में से एक किशोर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सतहरिया गांव थाना मुंगराबादशाहपुर निवासी अमित कुमार अपने दो साथियों कमलदीप (15) पुत्र संतोष कुमार कश्यप और आर्यन (10) पुत्र राकेश कुमार के साथ बाइक से मां शीतला चौकिया धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद तीनों पोखरे में स्नान करने के लिए उतर गए।
स्नान के दौरान कमलदीप अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहीं उसके एक साथी को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बचा लिया, लेकिन कमलदीप को नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पोखरे में डूबे किशोर को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई