Jaunpur news वेतन के अभाव में ग्राम रोजगार सेवकों की फीकी हो गई होली

Share

इंद्रजीत मौर्य की रिपोर्ट

वेतन के अभाव में ग्राम रोजगार सेवकों की फीकी हो गई होली

मनरेगा कर्मियों को 8 माह से नहीं मिला मानदेय,

ब्लॉक पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

शाहगंज,जौनपुर
जनपद में कार्यरत मनरेगा कर्मियो को पिछले आठ माह से मानदेय नही मिला है ।
होली त्योहार में भुगतान न मिलने से कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को फूट पडा ।
सभी ब्लॉक कर्मचारियो ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करते हुए सोंधी शाहगंज, सुइथाकला, खुटहन और करंजाकला ब्लॉक मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया ।
बाद में अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन भी ब्लॉक के अधिकारी और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन ए डीओ एस बी को सौपा गया ।
मनरेगा मे अतिरिक्त कार्य क्रम अधिकारी ,तकनीकी सहायक ,लेखा कम्प्यूटर और ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत है।
इन सभी को जुलाई माह 2025 से अब तक मानदेय का भुगतान नही मिला।जिससे अपने परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहे है।कर्मचारियो ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारी कर्मचारी एंव संविदा कर्मियो का वेतन 28 तारीख तक देने को कहा था,लेकिन उनका मानदेय त्योहार मे भी नही मिला ।सभी कर्मियो ने चेतावनी दी है कि जल्द मानदेय का भुगतान नही हुआ तो वे प्रशासन को लिखित सूचना देकर हडताल पर रहेगे। सभी कर्मचारियो ने नारेबाजी करने के बाद ए डी ओ एस बी ब्रह्मानंद को ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान ए पी ओ राहुल मिश्र, फूलचंद्र यादव ,राम वृक्ष यादव ,हसन अब्बास ,रमेश चंद्र वर्मा ,अनिल कुमार, सुनील विन्द ,पुष्पा ,नवीन सिंह ,अनीता ,संगीता,राजेंद्र पांडेय अन्य मौजूद रहे।

About Author