बाहर की दवा कतई न लिखें: सीएमओ

IMG-20230627-WA0042
Share


जौनपुर,
बाहर की दवा लिखे जाने की खबर का संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी चोरसंड का निरीक्षण करने दोपहर 1.20 बजे पहुंचीं। मौके पर सभी कर्मचारी मौजूद मिले। उन्होंने बाहर की दवा नहीं लिखने का निर्देश दिया। साथ ही बाहर की दवा लिखी मिलने अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने चेतावनी दी। उन्होंने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर पर्याप्त साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। लेबर रूम में कैलीपैड नहीं थी जिसकी शीघ्र व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय काफी गर्मी है, इसलिए पीने के पानी की व्यवस्था हर समय रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसीएमओ डॉ प्रभात कुमार भी मौजूद थे।