धरना प्रदर्शन को असफल बनाने की नियत से लोगो को किया गया गिरफ्तार

IMG-20230620-WA0007
Share


जय हिंद इंटर कॉलेज के कैंपस में बन रहे थाने एवं गेट को गिराए जाने के विरोध में आज एक सांकेतिक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य था की विद्यालय कैंपस में बन रहे थाने को उसके बगल अन्यत्र उसके बगल खाली जगह पर स्थापित किया जाए और विद्यालय को सुरक्षित किया जाए उसी को लेकर शांतिपूर्ण धरना था जिसको लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा क्षेत्र के लोगों को धरने को असफल बनाने की नियत से निरंतर गिरफ्तार किया जा रहा है वही थाना इंचार्ज तेजी बाजार द्वारा लगातार लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है गिरफ्तारी की कड़ी में डॉ प्रभात विक्रम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बक्सा एवं राजेश विश्वकर्मा प्रभारी आम आदमी पार्टी बदलापुर एवं पत्रकार राजेंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिनको तेजी बाजार थाने से गिरफ्तार करके मछली शहर थाने पर लाया गया जबकि जज सिंह अन्ना जी को रात से ही बरसठी थाने पर गिरफ्तार कर रखा गया है लोगो का कहना है की हम थाने का विरोध नही कर रहे है थाने का स्वागत है पर थाना जो है वो विद्यालय के बगल खाली जगह पर बनाया जाए जिससे विद्यालय और थाने दोनो की सुंदरता बनी रहे वही गांव के लोगों की यही मांग है कि थाने को बगल में किया जाए और विद्यालय को पूर्व की तरह पुनः व्यवस्था में पुनः स्थापित किया जाए