October 18, 2024

केराकत क्षेत्र में एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोज किया गया। श्रीराम कथा का आयोजन

Share

जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में एक दिवसीय श्रीराम कथा का आयोज किया गया। श्रीराम कथा का आयोजन बसगीत प्रधान व गुजरात धर्मा ग्रुप के चेयरमैन रामप्रसाद उर्फ गुड्डू के आवास पर किया गया था।
कथा वाचक पंडित अवधेश चतुर्वेदी ने कहा कि मनुष्य को इसका सदुपयोग करना चाहिए और राम नाम का जप करते हुए अपने लोक व परलोक को सुधारना चाहिए। कलियुग में मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा राम नाम ही है। प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कि हमें अपने दाम्पत्य जीवन में गंभीर होना चाहिए। पति- पत्नी, भाई- बहन, भाई का प्रेम, पिता-पुत्र, सास-बहु सभी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। रामायण हमें मर्यादा सिखाती है।
। कथा सुनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, मुन्ना यादव, पर कमलाकांत यादव, अशोक उमाकांत यादव, यादव, विजय बहादुर यादव, सतीश यादव, सशिकांत यादव, फिरेन्द्र यादव, अशोक यादव, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कथा के अंत मे महा प्रसाद का वितरण किया। पंकज भूषण मिश्रा

श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है।

यह

About Author