February 10, 2026

Jaunpur news ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय को मिला बलिया का अतिरिक्त प्रभार

Share

जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय को मिला बलिया का अतिरिक्त प्रभार

चार्ज लेते ही बलिया में नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप,

अधोमानक दवा विक्रेताओं के खिलाफ शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की तैयारी

जौनपुर/बलिया।
सूबे के औषधि प्रशासन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर हुए बड़े फेरबदल के तहत जौनपुर में तैनात जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय को बलिया जनपद की जिम्मेदारी भी अतिरिक्त प्रभार ( एडिशनल चार्ज ) के रूप में दी गई है।
शासन की ओर से जारी हुये आदेश के अनुपालन में उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण करने की तैयारी भी कर ली है। मंगलवार को बलिया में आकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। उनके चार्ज लेते ही अधोमानक और नकली दवा विक्रेताओं में जबरदस्त हड़कंप देखा जा रहा है।
वजह यह है कि श्री पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान शासन स्तर से चलाए जा रहे कोडिंन कफ सिरप जैसे बहुचर्चित मामले में बेहद ही पारदर्शी तरीके से मेडिकल एक्ट के तहत काम करने का सख्त निर्देश दिया है।
उधर दवा कारोबार से जुड़े कुछ तथा कथित सिंडिकेट जिले में चार्ज लेने वाले जिला औषधि निरीक्षक के जनपद जौनपुर में किए गए कार्यों के बारे में गहराई से तहकीकात करने में जुट गए हैं लेकिन उन्हें जौनपुर में अब तक की गई कार्रवाई की नजीर से ख़ौफ आने लगा है।
फिलहाल मामला तो बहुत जल्द सामने आएगा लेकिन प्रदेश सरकार के सबसे तेजतर्रार और पारदर्शी व्यवस्था रखने वाले जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय के बलिया पहुंचते ही उनके कड़े तेवर की चर्चाएं शुरू हो गई
हैं।
दरअसल बलिया में तैनात रहे औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल का स्थानांतरण गोरखपुर मंडल में कर दिया गया है। उनके जाने के बाद बलिया में पद रिक्त होने के कारण शासन ने जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर को यहाँ की कमान सौंपी है, ताकि जिले में दवाओं की जांच और लाइसेंसिंग की प्रक्रिया बेहद ही पारदर्शी तरीके से निर्बाध रूप से चलती रहे।

बाक्स

सख्त कार्रवाई के संकेत
बलिया । जिले में मंगलवार को कार्यभार संभालने के साथ ही प्रभारी जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया है कि बलिया जिले में नकली दवाओं की बिक्री और बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों पर उनकी पैनी नजर रहेगी। नकली और अधोमानक दवाओं की बिक्री हो अथवा मेडिकल लाइसेंस का दुरुपयोग करने वाले कितने भी रसूखदार हो
उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संदेश नए डीआई ने मीडिया के माध्यम से दे दिया है।
उन्होंने दवा विक्रेताओं को मानकों का पालन करने और दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग जल्द ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान शुरू कर सकता है।
जौनपुर के जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय अपने सख्त प्रवर्तन कार्यों एनफोर्समेंट एक्शन के लिए हमेशा चर्चा में रहे हैं।
उनके द्वारा की गई कुछ प्रमुख कार्यवाहियां निम्नलिखित हैं।

बाक्स

₹57 करोड़ का नशीली सिरप घोटाला उजागर
जौनपुर, बलिया।
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की शिकायत पर जौनपुर पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप (फेंसेडिलl) के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए लगभग 37 लाख बोतलों की हेराफेरी की गई थी। इस मामले में 12 मेडिकल स्टोर स्वामियों सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कराया गया।
फर्जी दवा फर्मों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई उन्होंने दिसंबर 2025 में दिल्ली और रांची स्थित फर्मों से जुड़े 5 फर्जी दवा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। ये फर्में जौनपुर की एक मेडिकल एजेंसी के माध्यम से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार कर रही थीं।

बाक्स

अवैध तस्करी पर लगी रोक
बलिया। जौनपुर के डीआई और बलिया में चार्ज लिए
श्री पांडेय की जांच में अभी तक यह उजागर हुआ कि दवाओं की आपूर्ति कागजों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिखाई गई थी, लेकिन वास्तव में उन्हें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में तस्करी किया जा रहा था। औचक निरीक्षण और लाइसेंसिंग की जांच के दौरान जौनपुर का कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने बिना लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोरों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाए हैं।

About Author