February 10, 2026

Jaunpur news अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

Share

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रधान की मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास हुई घटना

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार प्रधान की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । जबकि घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डा. रामजन्म यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे, जैसे ही वह जौनपुर शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गये उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी वह अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ,लेकिन आनन-फानन में उन्हें लोग जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी वाहन फरार हो गई थी, पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका व्यक्त की कहीं साजिशन घटना को अंजाम दिया गया है।
प्रधान रामजन्म यादव काफी मिलनसार थे और वह लोगों की हमेशा मदद करते रहते थे और वह प्राइवेट प्रैक्टिस भी करके लोगों का इलाज भी करते थे। उनकी सेवा भाव के चलते वह कई बार प्रधान रह चुके थे।

About Author