Jaunpur news एलएसएस स्कूल की पीहू यादव ने भाषण प्रतियोगिता में पाया जिले में पहला स्थान

IMG-20260210-WA0040
Share

एलएसएस स्कूल की पीहू यादव ने भाषण प्रतियोगिता में पाया जिले में पहला स्थान
जफराबाद।विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में मंगलवार को एलएसएस नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली की छात्रा पीहू यादव ने जिला विज्ञान क्लब जौनपुर के तत्वाधान में नगर के बीआरपी इंटर कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पीहू यादव ने अपने ओजस्वी भाषण से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।उसने अपने दमदार भाषण से जिले की टॉपर बनी।पीहू यादव को सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव व विवेक कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उसके सफलता पर विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती उषा सिंह तथा संस्थापक डॉ संजीव कुमार सिंह,प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दिया।