Jaunpur news जिंदा वोटर मतदाता सूची से बाहर,मृतक करेगे मतदान

IMG-20251006-WA0009
Share

जिंदा वोटर मतदाता सूची से बाहर,
मृतक करेगे मतदान

आपत्ति लेने के लिए बूथ पर फार्म उपलब्ध नहीं होने की बात कही बी एल ओ ने

जौनपुर। जिले के मछली शहर
विकासखंड के ग्राम पंचायत छाछो की मतदाता सूची से पिछली बार मतदान करने वाले वोटर नाम हटा दिया गया है । जबकि मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल है। आपत्ति के लिए पहले दिन बूथ पर फार्म नहीं उपलब्ध होने की जानकारी बी एल ओ ने मतदाताओं को दी है।
छाछो गांव की प्रकाशित मतदाता सूची में दो वर्ष पहले मृत उमाकांत का नाम क्रमांक 221 पर अंकित है।उसे बी एल ओ द्वारा डीलिट नहीं किया गया।जबकि पिछले चुनाव में मतदान करने वाले मकान क्रमांक 170 के चार मतदाताओं अंकित, आशीष, राहुल , संदीप का नाम डिलीट कर दिया गया। हर ग्राम पंचायत में लोगो ने इस तरह की विसंगति होने की बात कही है।अधिकांश गावो में शुक्रवार तक बी एल ओ द्वारा आपत्ति के लिए बूथ पर फार्म नहीं उपलब्ध होने की बात कही गई है।