January 26, 2026

महंगाई, बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ एस.यू.सी.आई.(सी.) पार्टी का विरोध प्रदर्शन

Share


, जौनपुर।
देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशनों के आह्वान पर 28-29 मार्च 2022 को आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में और बेतहाशा बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, दवाई व अन्य आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, सार्वजनिक सेवाओं व संस्थानों के निजीकरण, शिक्षा विरोधी- नई शिक्षा नीति 2020, जन विरोधी- बिजली संशोधन बिल- 2021, विनाशकारी- चार श्रम संहिता, महिलाओं पर बढ़ते अपराध आदि जन समस्याओं को लेकर मेहनतकश वर्ग की सबसे भरोसेमंद क्रांतिकारी पार्टी- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर अॉफ इण्डिया (कम्युनिस्ट) SUCI(C) के द्वारा आज दिनांक 29 मार्च को बदलापुर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित 8 सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी बदलापुर को सौंपा गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि, सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के स्वागत में कार्य कर रही है और लगातार एक के बाद एक जन विरोधी नीतियों को लागू कर जनता की समस्याओं को बढ़ा रही है। पहले से ही महंगाई का दंश झेल रहे देशवासियों पर लगातार महंगाई बढ़ाकर उनका जीवन संकट में डाल दिया जा रहा है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, दवाओं व अन्य जरूरी चीजों के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। निजीकरण करके सभी सरकारी क्षेत्रों को बर्बाद किया जा रहा है। मेहनतकश वर्ग चौतरफा संकट से जूझ रहा है। इसलिए आज बचने के लिए सचेत व संगठित जन आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। जन जन में क्रांतिकारी चेतना पैदा करते हुए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति संपन्न करना होगा, तभी जनता की वास्तविक मुक्ति संभव है।
इस अवसर पर कॉमरेड हीरालाल गुप्ता, मिथिलेश कुमार मौर्य, अशोक कुमार खरवार, दिलीप कुमार, इन्दु कुमार शुक्ल, लालता प्रसाद मौर्य, राजबहादुर मौर्य, अलगूराम पटेल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुखराज सरोज, रामप्यारे, राजबहादुर विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, विजयप्रकाश गुप्ता, कृष्णा सिंह, रवीन्द्र, राकेश निषाद, नन्हकू राम, विनोद मौर्य, अंजली, चंदा, अनीता, राममिलन, दूधनाथ, रामचरन आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता- जयप्रकाश पाण्डेय व संचालन- दिलीप कुमार ने किया।

About Author