Jaunpur news हजरत मोहम्मद के जीवन से सीख लेना जरूरी : ताहिर जमाल

IMG-20250905-WA0074
Share


हजरत मोहम्मद के जीवन से सीख लेना जरूरी : ताहिर जमाल

जौनपुर। जमाते इस्लामी हिन्द की ओर से मजहबे इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद स.अ.व. के यौमे पैदाइश पर शुक्रवार को शाही किला गेट स्थित मस्जिद नूर में जुमा की नमाज के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता जनाब ताहिर जमाल ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में इंसानियत और भाईचारे का पैगाम लेकर आए। उन्होंने सिखाया कि इंसान अल्लाह की ही इबादत करे और उसी पर भरोसा रखे। मोहम्मद साहब ने जुल्म व परेशानियों के बावजूद दीन का संदेश फैलाना जारी रखा।

उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम का मुसलमान होना या मां-बाप के मुसलमान होने से कोई अफजलियत नहीं है। असल मकसद समझना जरूरी है जिसके लिए इंसान को पैदा किया गया है। आज लोगों के घरों और कारोबार में सुकून नहीं है क्योंकि उन्होंने अल्लाह से अपना रिश्ता कमजोर कर लिया है। अगर मुसलमान अल्लाह की रस्सी को मजबूती से थाम लें तो तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

इस अवसर पर अजहर शमीम, डॉ. अख्तर सईद, मास्टर शमीम अहमद, मास्टर रफीक अहमद, मोहम्मद आमिर, डॉ. अबू अकरम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन फर्रूख सियर ने किया और शुक्रिया सफीकुज्जमा ने अदा किया।