Jaunpur news युवक की साली से शादी का दबाव बनवाने के लिए किया अपहरण
युवक की साली से शादी का दबाव बनवाने के लिए किया अपहरण
1:-24 घण्टे में पुलिस ने अपहरणकर्ता के चुंगल से युवक को छुड़ाया,अपहरण कर्ता गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक का बदमाशों ने 11 मार्च की रात को अपहरण कर लिया।अपहरणकर्ताओं में से एक बदमाश युवक की साली से शादी करना चाहता था।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर 24 घण्टे के अंदर युवक को बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
ऊक्त गांव निवासी रविंदर यादव पुत्र जखन यादव की कबुलपुर बाजार में अंडे की दुकान है।वह रोज की भांति 11 मार्च की रात को दुकान बंद करके घर जा रहे थे।घर जाते समय रास्ते मे एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग आये।उन लोगो ने रविंदर यादव को जबरन वाहन में बैठा लिया।देर रात को उन लोगो ने रविंदर की पत्नी रिंकू यादव के मोबाइल पर कॉल आया।उधर से रामकिरत यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी गांव गडसरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी ने धमकी देते हुए कहा कि अपने पति को बचाना चाहती हो तो अपनी बहन अंजली की शादी मुझसे करवा दो।यह कहकर उसने फोन काट दिया।घटना के बाद रिंकू यादव अपने परिवार व रिश्तेदारों से घटना की जानकारी दिया।उसके बाद पुलिस को तहरीर दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मुखबिर की मदद से अपहरणकर्ता रामकिरत यादव को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।उसके निशानदेही पर रविंदर यादव को बरामद कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना के बाद एक पुलिस टीम बनाकर मामले का सफल अनावरण हुआ।आरोपी का चालान भेज दिया गया।
