August 14, 2026

Jaunpur news जौनपुर में डॉक्टर की सूझबूझ से बची महिला की जान, गंभीर हालत में पहुंची मरीज को मिला नया जीवन

Share


जौनपुर में डॉक्टर की सूझबूझ से बची महिला की जान, गंभीर हालत में पहुंची मरीज को मिला नया जीवन

जौनपुर। नईगंज क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय सुलोचना देवी के लिए स्थानीय चिकित्सक की तत्परता और कुशल उपचार जीवनदान साबित हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला का सफल इलाज कर डॉक्टर ने उसे नया जीवन दिया, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है।
परिजनों के अनुसार सुलोचना देवी का पहले वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और वह करीब दस दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रहीं। हालत में सुधार न होने पर परिवार पूरी तरह निराश हो गया।
इसी दौरान सुलोचना देवी के पति शिव पटेल के एक परिचित ने उन्हें जौनपुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में इलाज कराने की सलाह दी। वहां पहुंचने पर अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने मरीज की स्थिति का गंभीरता से परीक्षण किया और तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कराया।
डॉक्टर की निगरानी में आवश्यक उपचार और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में तेजी से सुधार हुआ। कुछ दिनों के इलाज के बाद सुलोचना देवी की जान बच गई और अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।
परिजनों ने चिकित्सक और अस्पताल की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समय पर सही इलाज मिलने से उनकी उम्मीदें फिर से जाग उठीं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर मरीजों के इलाज में समय पर उपचार और सही देखभाल बेहद महत्वपूर्ण होती है।

About Author