Jaunpur news खेतासराय-खुटहन पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

IMG-20250905-WA0070
Share

खेतासराय-खुटहन पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

जौनपुर। खेतासराय और खुटहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय कुख्यात शातिर चोर दीपक दूबे उर्फ रिंकू पण्डित निवासी दौलतपुर पिलकिछा, थाना खुटहन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस चेकिंग के दौरान पहलमापुर नहर पुल पर रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने पुलिस पर मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की और फरार होने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु पीएचसी खेतासराय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी पर जौनपुर, प्रतापगढ़ व सुल्तानपुर जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।