यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

IMG-20241127-WA0039
Share

यूएसपी से बनतीहै कारपोरेट में अलग पहचानः प्रो. एचके सिंह

एचआरडी विभाग में हुआ एक दिवसीय विशेष व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान काआयोजन बुधवार को हुआ। इसमें बीएचयू वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष एवंविभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच. के सिंह ने कहा कि आज के कारपोरेट की आवश्यकताओं केअनुरूप खुद को तैयार करिए। डॉ.सिंह ने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा किउनके शुरुआती दिनों में उनको आल इंडिया रेडियो ने उनकी आवाज और उनकी लम्बाई केकारण अस्वीकार कर दिया था बाद में वही लम्बाई और आवाज उनकी सफलता की पहचान बनी।डॉ. सिंह ने बताया यूनिक सेलिंग प्रपोजिसन (यूएसपी)के आधार पर आप कारपोरेट की आवश्यकताओ केअनुरूप खुद को तैयार करिए।डॉ. सिंह कास्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने किया। संकायाध्यक्ष प्रो. अजय द्विवेदी नेप्रबंध अध्ययन संकाय के समस्त विभागों के बारे में प्रो.सिंह को बताया। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने छात्रों को प्रबंध के सिद्धांतों के बारे में विस्तारसे बताया। इसके पश्चात डॉ रसिकेश ने स्वागत उदबोधन दिया और एच आर डी विभाग कीप्रगति आख्या के बारे में बताया। संचालन डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने किया। धन्यवादज्ञापन डॉ. रसिकेश ने किया। कार्यक्रम में डॉ.प्रमेंद्र विक्रम सिंह,  प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. मानस पांडेय,  डॉ.अभिनवश्रीवास्तव,  डॉ. प्रवीणमिश्रा,  डॉ.अनुपम कुमार ,डॉ. राजेश कुमार, शोध छात्रा उपासना जायसवाल, धीरज शर्मा , पद्मजा , शुभम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

चित्र परिचय1. एचआरडी विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान को संंबोधित करते हुए प्रो. एच. के सिंह।

  1. प्रो. एच. के. सिंह के साथ विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक।