Jaunpur news अधिवक्ता परिषद काशीजनपद इकाई जौनपुर में कुछ लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

IMG-20260321-WA0008
Share

अधिवक्ता परिषद काशी
जनपद इकाई जौनपुर में कुछ लोगों को मिली नई जिम्मेदारी

अधिवक्ता परिषद की एक बैठक वर्तमान जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह की अध्यक्षता में अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई , इस बैठक में अधिवक्ता परिषद के सभी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि वर्तमान कार्यकारिणी में कुछ चेहरे ऐसे हैं जिन्हें संगठन का दायित्व देकर उनके कार्य को और दिशा दिया जाए जिससे संगठन में और मजबूती आ सके, परिषद के नए गठन में अजीत कुमार सिंह एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष , आनन्द देव तिवारी ( बाबा तिवारी ) एडवोकेट को जिला मंत्री , अतुल सोनकर एडवोकेट को जिला मंत्री , हीरा पांडे एडवोकेट को कोषाध्यक्ष का दायित्व देकर उनके कद को बढ़ाया गया और संगठन का भी विस्तार किया गया ।
संगठन के इस विस्तार पर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष जी से बात करने पर उन्होंने कहा कि इससे संगठन को एक नई दिशा और एक मजबूती मिलेगी जिसे संगठन का कार्य और सुचारू रूप से चल सकेगा , जिसका किया जाना आवश्यक था , इसीलिए संगठन का विस्तार किया गया ।।