Jaunpur news खेतासराय में नवरात्रि के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा क़स्बा
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
खेतासराय में नवरात्रि के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा, भक्ति में डूबा क़स्बा
सिर पर 108 कलश रख महिलाओं ने किया नगर भ्रमण
खेतासराय,जौनपुर।
नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार की सुबह नगर पंचायत खेतासराय कस्बा भक्तिमय हो गया। व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा नगर मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
नगर के गोलाबाजार स्थित शिव मंदिर से पूजनोत्सव के बाद से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गोलाबाजार में पहुँच कर सम्पन्न हुई। यात्रा में महिलाएं और युवतियां 108 कलशों में गंगाजल, आमपत्र और कुश रखकर सिर पर धारण किए हुए चल रही थीं। मुख्य यजमान स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल सिर पर प्रसिद्ध रामचरितमानस ग्रंथ रख कर रथ के आगे आगे चल रहे थे। भव्य रूप में सजाए गए रथ पर सवार भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शोभायात्रा गोलाबाजार से निकलकर मुख्य मार्ग, चौराहा, जौनपुर मार्ग, खुटहन रोड और पुरानी बाजार होते हुए कन्या विद्यालय के रास्ते पूजन स्थल तक पहुंची। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुरक्षा के लिहाज़ पुलिस सतर्क रही।
कलश यात्रा के साथ ही संगीतमय कथा का भी शुभारंभ हो गया है। कथावाचक भूषण महाराज प्रतिदिन शाम से अर्धरात्रि तक प्रवचन करेंगे।
यह कथा प्रवचन पूरे 9 दिन तक नगर में बड़े ही उत्साह के साथ चलेगा । इस मौके पर श्री प्रेमभूषण महाराज कर कृपा पात्र प्रसिद्ध कथावाचक स्वामी श्री सुधीरानंद जी महाराज विशेष रूप से कथा कहेंगे।
इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा में भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य,भृगुनाथ जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री मंजय गुप्ता , भाजपा नेता उपेंद्र मिश्र, संजीव गुप्ता, कपूर चंद्र जायसवाल मुख्य रहे।
बाक्स
कार्यक्रम की इन लोगों ने बढ़ाई शोभा
खेतासराय। नगर पंचायत खेतासराय में 9 दिन तक चलने वाले विशाल श्री राम कथा के शुभारंभ मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू, स्वामीनारायण राधेश्याम जायसवाल, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य,भृगुनाथ जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री मंजय गुप्ता, विवेक मोदनवाल, सभासद सोनू बिन्द, विनीत मौर्य, रेशमा प्रजापति, रवि बरनवाल, राकेश गुप्ता, मोहित बिंद, सोचन सेठ समेत भारी संख्या में लोग रहे ।
बाक्स
राम भक्तों को कराया जलपान
खेतासराय। व्यापारी नेता व्यापार मंडल महामंत्री मंजय गुप्ता और अंबिका बेकर्स के शिवलाल गुप्त की तरफ से नगर में भव्य जलपान का आयोजन किया गया।
राम कथा जुलूस में शामिल सभी भक्तों को मिष्ठान और जलपान कराया गया। सुरक्षा के लिए खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक, उप निरीक्षक संजय पांडेय, हेड कांस्टेबल अंबिका यादव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
