रोजी रोटी कमाने गए युवक की करंट लगने से लखनऊ में हुई मौत

150x150-LOGO-copy
Share

रोजी रोटी कमाने गए युवक की करंट लगने से लखनऊ में हुई मौत
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के टकटकपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की सोमवार को लखनऊ में करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी।साथ के युवक उसका शव घर ले आये।जहा पुलिस उसका पोस्टमार्टम करवा रही है।
ऊक्त गांव निवासी किशन चौहान का वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के खरकपुर गांव में ननिहाल है।आठ नवंबर को वह अपने ननिहाल घूमने गया था। उसके नाना के पड़ोसी सन्दीप पाल पुत्र रामसेवक पाल से उसका पहले से सम्बंध था।सन्दीप पाल दो नवम्बर को अपने पड़ोस के गांव चितौरा निवासी उमेश चौहान पुत्र प्रधान चौहान के साथ लखनऊ में रोजी रोटी के लिये कमाने जाने की बात किशन से बतायी।किशन भी सन्दीप पाल के साथ 10 नवम्बर को लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक मकान पर पहुँच गया।वहां पर इन तीनो युवक को दीवार में अलमयूनिम का सीट लगाना था।सोमवार की शाम को किशन चौहान अचानक करंट लगने से गिर पड़ा।वहां मौजूद लोग उसे निजी चिकित्सालय ले गए।जहा पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना साथ गए दोनो युवकों ने किशन के परिजनों को दिया।उसके बाद उसका शव लेकर भोर में घर आ गए।इस बात की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दिया।थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के साथ लखनऊ से आये युवकों ने करंट लगने से मौत होने की बात बताया है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा।