Jaunpur news चंद्रिका सिंह कालोनी में 10 दिन में दूसरी चोरी,एक लाख से ज्यादा का तार चुराया
चंद्रिका सिंह कालोनी में 10 दिन में दूसरी चोरी,एक लाख से ज्यादा का तार चुराया
जफराबाद।लाइनबाजार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी कंहईपुर में एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया।चोर मकान में लग रहे इलेक्ट्रिक के तारों सहित अन्य सामान उठा ले गए।
रामपुर क्षेत्र के दमोदरा गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह पुत्र कमलेश कुमार सिंह तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में नौकरी करते है।वह ऊक्त कालोनी में मकान का निर्माण काम करवा रहे हैं।रविवार की रात वह साढ़े दस बजे निर्माणाधीन मकान से नगर कोतवाली के तारापुर कालोनी में स्थित अपने मकान पर चले गए।रात को चोर आये।मकान के तालों को तोड़कर छत की फाल सिलिंग में लगाये गए तार तथा अन्य इलेक्ट्रिक के समान उठा ले गए।अभिषेक सिंह ने बताया चोरी हुए समान की कीमत एक लाख 20 हजार है।इसके अलावा चोर हजारों रुपये का फाल सीलिंग भी तोड़ दिए।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया है।ज्ञात हो 21 मार्च की रात को भी चोर ऊक्त कालोनी में रहने वाले एक पत्रकार के बन्द मकान में देर शाम को ताला तोड़कर नगदी सहित ढाई लाख से ज्यादा का सामान उठा ले गए थे।
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दिया उस बारे में चौकी प्रभारी टीडी कालेज अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने कहा मामले में पीड़ित को बुलवाकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।बहुत जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा।
