आम तोड़ने से मना करने पर दबंगो ने पिता व उसके तीन पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया

1000012535
Share

जौनपुर
जफराबाद।क्षेत्र के सख़ोई गांव में शनिवार की देर शाम को आम तोड़ने से मना करने पर दबंगो ने पिता तथा उसके तीन पुत्रों को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की तहरीर पुलिस को दी गयी है।
ऊक्त गांव निवासी योगेश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ सिंह के आम के पेड़ से गांव के कुछ लोग आम तोड़ रहे थे।जब उनको मना किया गया तो वे लोग लाठी डंडा लेकर मुर्गी फार्म पर आकर मारपीट कर योगेश सिंह तथा उनके पुत्रों शशांक सिंह,शाश्वत सिंह व सविनय सिंह को घायल कर दिया।सभी का उपचार कराया गया।घटना में शामिल मुराद पुत्र नौशाद,साहिल पुत्र सोहराब,नौशाद,अयूब,सोहराब पुत्रगण सतार के विरुध्द धारा 147,323 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना से काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।