कुत्ते को बचाने में नहर के पुलिया से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल

1000012535
Share

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में स्थित नहर की पुलिया से बाइक सवार युवक टकरा गया।उसे काफी चोट आई ।स्थानीय लोग उसे चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार करवाया।
उक्त क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मनोज पांडेय 29 वर्ष पुत्र त्रिभुवन पांडेय किसी काम से सिरकोनी बाजार गया था।वह घर वापस लौट रहा था।रास्ते मे कुत्ते को बचाने के चक्कर मे ऊक्त पुलिया से टकरा कर गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।