कुलपति के निर्देशन में योग शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

IMG-20240616-WA0029
Share

कुलपति के निर्देशन में योग शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के आदरणीया कुलपति महोदया के निर्देशों के अंतर्गत विश्व योग दिवस 2024 हेतु विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के श्रृंखला में आज बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर , जौनपुर में दिनांक 15/ 06/2024 को योग शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं कार्मिकों से अपील किया गया कि प्रत्येक विद्यार्थी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से शपथ ग्रहण करेंगे तथा साथ ही अपने आसपास के समस्त मित्रों, परिवार जनों, रिश्तेदारों को शपथ ग्रहण करायेंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलकेश्वरी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ जगत नारायण सिंह, डॉ० आशुतोष पाण्डेय, सफीउल्लाह अंसारी समेत महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।