हाजी बाबा के उर्स की तैयारी को लेकर ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

IMG-20240615-WA0060
Share

हाजी बाबा के उर्स की तैयारी को लेकर ईओ व चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

जफराबाद।

नगर पंचायत जफराबाद कस्बा स्थित हाजी हरमैन के उर्स की तैयारी को लेकर ईओ एवं चेयरमैन प्रतिनिधि ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बता दें कि रविवार को हाजी बाबा का उर्स है, जिसमें बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे जिसके अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर ईओ विजय कुमार सिंह एवं चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान ने कर्मचारियों के साथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पेयजल व्यवस्था साफ-सफाई की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया। ईओ विजय कुमार सिंह ने कहां की उर्स की तैयारी पूर्ण रूप से कर ली गई है। नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली व्यवस्था श्रद्धालुओ को बेहतर रूप से दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सफाई सुपरवाइजर वेद प्रकाश, ओवैश खान, रिजवान, सौरभ कश्यप, बृजेश गिरी आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट मोहम्मद जावेद