समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली

IMG-20240521-WA0053
Share

धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार गाँव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को संस्थान के संस्थापक नितेश यादव ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किये। रैली में बच्चों ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, हमको यह समझाना है सबका वोट दिलाना है, जो बाटे दारू साड़ी नोट उसे कभी ना देंगे वोट, मतदान आपका धर्म है लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, आदि नारो के साथ लोगो को जागरूक कर रहे थे। रैली संस्थान से शुरू होकर कुछमुच्छ पाही, सरायज्ञानचंद, नयनसड तिराहा, राजेपुर, दशरथा, कौवापार चौराहा होते हुए वापस पुनः संस्थान पर समाप्त हुई। संस्थान के संस्थापक नितेश यादव ने कहा कि शत प्रतिशत वोटिंग करके स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है। मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए जिससे अधिक से अधिक मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इस अवसर पर दीपेंद्र यादव अत्येन्द्र यादव, छोटू राजवंशी, मनीष सरोज आदि लोग उपस्थित थे।