किला रोड पर संस्था द्वारा निशुल्क मिनरल वाटर प्याऊ का किया गया शुभारंभ

IMG-20240520-WA0050
Share

किला रोड पर संस्था द्वारा निशुल्क मिनरल वाटर प्याऊ का किया गया शुभारंभ
जौनपुर
विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशीर्वाद इलेक्ट्रॉनिक्स किला रोड जौनपुर पर प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए राहगीरों हेतु निशुल्क जल वितरण स्टॉल अधिष्ठता अनूप जयसवाल द्वारा लगवाया गया।निशुल्क प्याऊ का उदघाटन वरिष्ट पत्रकार एवम समाजसेवी रियाजुल हक के द्वारा किया गया इस मौके पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की इस भीषण गर्मी में जहा हर इंसान कड़ी धूप से परेशान है वही इस तरीके के ठंडे जल की व्यवस्था करने से आम जन मानस में प्यास से कुछ राहत मिलेगी यह एक पुण्य का कार्य है ,इस मौके पर द मर्सी क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष एजाज हाशमी ने कहा की पानी का इंतजाम करना हर धर्म और इंसानियत के लिए पुण्य का कार्य है।वही अनूप जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि शुद्ध शीतल जल व मिष्ठान का स्टॉल अनवरत गर्मी भर चलता रहेगा,सैकड़ो की संख्या में लोग इस प्याऊ से हर वर्ष पानी पीते है।उक्त अवसर पर मुख्य रूप से द मर्सी क्लब के नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम,
सर्वेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल ,अजयनाथ जायसवाल,आलोक श्रीवास्तव,श्रेयस जायसवाल,आनन्द जायसवाल,यशॉंश श्रीवास्तव, राजकुमार बिन्द,दिलीप जायसवाल,बेलाल अहमद, सत्यप्रकाश जायसवाल,ध्रुव जायसवाल,अरविन्द जायसवाल, विनोद पाठक,संजय प्रजापति, , कलीम सिद्दीकी,मेराज अहमद, विनोद बिन्द आदि तमाम सम्भ्रान्त लोग उपस्थित थे ।