समाजसेवी के नन्हे पुत्र ने रखा पहला रोजा दुआओं के लिए उठे सैकड़ो हाथ

1000183301
Share

समाजसेवी के नन्हे पुत्र ने रखा पहला रोजा दुआओं के लिए उठे सैकड़ो हाथ
जौनपुर
शहर के बगीचा उमर खा में रहने वाले और शासन प्रशासन के हर कार्य में सहयोग करने वाले कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े, लावारिस लाश इंतजामिया कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर मेराज के पुत्र नवाज उरूज़ ने मात्र 6 साल की उम्र में ही अपना पहला रोजा रखा इसको रोजा कोसाई के नाम से जाना जाता है, पवित्र माह रमजान चल रहा है लोग इस महीने में ज्यादा से ज्यादा खुदा की इबादत करते हैं वह दिनभर रोजा रखते हैं रोजे के साथ-साथ हर इंसान अपने आप को हर बुराई जैसे झूठ बोलना ,बेईमानी करना, चुगली करना ,बिना वजह लड़ाई झगड़ा करना हर प्रकार के छोटे बड़े गुनाह से बचता है ताकि समाज में एक समन्वय बना रहे। और इंसान कोशिश करके बुराई से हमेशा के लिए दूरी बना ले उक्त बातें नन्हे नवाज को आशीर्वाद देते हुए रियाजुल खान ने कही। उक्त मौके पर मुख्य रूप से मो तारिक ,मो अतीक, शानू,मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।