ईश्वर केवल प्रेम के भूखे हैं,प्रत्येक जीव भगवान का अंश- पं. अखिलेश चंद मिश्र

IMG-20240317-WA0055
Share

ईश्वर केवल प्रेम के भूखे हैं,प्रत्येक जीव भगवान का अंश- पं. अखिलेश चंद मिश्र
खेतासराय(जौनपुर)
श्री रामलीला परिसर पोरई खुर्द के प्रांगण में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस में कथा व्यास के रूप में पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र ने विदुर जी की कथा सुनाते हुए यह प्रमाणित किया कि ईश्वर केवल प्रेम के ही भूखे हैं।भगवान कपिल का सांख्य योग प्रतिपादित करते हुए प्रत्येक जीव ईश्वर का अंश है यह मानकर प्राणिमात्र से प्रेम करना चाहिए ।सुनीति और सुरुचि के माध्यम से आदर्श नारी के कर्तव्यों का बोध कराया। विमाता के कटु वचनों से आहत ध्रुव जी ने भगवत स्मरण के द्वारा परम पद प्राप्त किया। यजमान के रूप में श्याम सुंदर पाण्डेय नें पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रवीण सिंह,वैभव सिंह,अजय मिश्र,प्रदीप मिश्र,गणेश यादव,महेश यादव,अवधेश सिंह,आनन्द कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह,बेले बिन्द आदि सहयोगी उपस्थित रहे।