11मार्च का धरना होगा जोरदार,बैकफुट पर आएगी सरकार —डॉ अतुल प्रकाश यादव

IMG-20240309-WA0096
Share

11मार्च का धरना होगा जोरदार,बैकफुट पर आएगी सरकार —डॉ अतुल प्रकाश यादव
जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर पूरे प्रदेश मे बिना संसाधन उपलब्ध कराये ही जबरदस्ती निजी सिम और डाटा से पंजीकाओं का डिजिटलाइजेशन कराए जाने के विरोध एवं 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर के आगामी 11मार्च को बीएसए कार्यालय पर 2 बजे से जोरदार धरना देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा जाएगा।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अनिल यादव,बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र यादव आदि कई संगठनों ने धरने का समर्थन किया है, धरना,ज्ञापन की सूचना बीएसए,प्रशासनिक अधिकारी आदि को दे दिया गया है इस अवसर पर शिवकुमार सरोज, आनन्द कुमार यादव,रवींद्र बहादुर सिंह,जयसिंह यादव,रिजवानुल हसन सिद्दीकी,शेरबहादुरमौर्य,सरिता सिंह मदनलाल यादव आदि उपस्थित रहे।