ट्रेन से कटकर अज्ञात किशोरी की मौत

IMG-20230815-WA0056-1-1024x575
Share

ट्रेन से कटकर अज्ञात किशोरी की मौत

जौनपुर । वाराणसी – फैजाबाद रेल प्रखंड के महगावां रेलवे स्टेशन के समीप गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात किशोरी की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।जिसकी देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।

महगावां रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की दोपहर गोरखपुर से मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक लगभग 18 वर्षीया अज्ञात युवती की मौत हो गई। सूचना पाकर आसपास के काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं मौके पर पहुंच गए। लेकिन किशोरी की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने स्टेशन मास्टर की मदद से मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जिसकी देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी है। किशोरी के शरीर पर लाइट ब्लू कलर जींस और सफेद रंग पर लाल कलर से बने फूल की कुर्ती पहने हुए थी।