खोजी स्वान शौर्य का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुयी विदाई, शौर्य का जनपद में घटित सैकड़ो घटनाओं के अनावरण में था महत्वपूर्ण योगदान।

IMG-20230827-WA0023
Share



जनपद जौनपुर पुलिस के महत्वपूर्ण सहयोगी रहे खोजी स्वान शौर्य का दिनांक 26.08.2023 को निधन हो गया। शौर्य विगत 09 वर्षो से पुलिस विभाग में अपने सेवायें दे रहा था। शौर्य का जन्म 4 जुलाई 2014 को हुआ था और उसकी ट्रेनिंग मध्य प्रदेश के टेकनपुर बीएसएफ सेंटर में हुई थी, डॉग हैंडलर बबलू सिंह द्वारा शौर्य को जौनपुर पुलिस लाइन लेकर आया गया और शौर्य इस जनपद के पुलिस बेड़े में सम्मिलित हुआ। शौर्य द्वारा जनपद में घटित होने वाले अनेको प्रकार के जघन्य अपराधिक घटनाओं जैसे चोरी, हत्या, अपहरण आदि का शीघ्रता से अनावरण किया गया, घटना स्थल से महत्वपूर्ण एवं लाभप्रद सूचनाओं एवं गंध के आधार पर पर अपराधियों को धर दबोचा गया। शौर्य द्वारा जनपद में सैकड़ो घटनाओं का सफल अनावरण किया है। उसके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यो को देखकर उसकी मृत्यु पर समस्त जनपदीय पुलिस शोक संतप्त है तथा उक्त स्वान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ जनपद के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।