September 20, 2024

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न हुई

Share

जौनपुर – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक संपन्न हुई।
            बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले0 कर्नल विजय अहलावत ने सैनिको की समस्याओं को बारी-बारी से जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिलाधिकारी ने सैनिको की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
                जिलाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुना जाएं। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जमीन विवाद, शिक्षा आदि से सम्बन्धित समस्याएं रखी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने इसके त्वरित निस्तारण हेतु उन्हें आश्वस्त किया।
                इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, भूतपूर्व सैनिकगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author