जलालपुर में मदरसा चश्मए हयात रेहटी, त्रिलोचन बड़ागांव, जौनपुर में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतारने का सीधा प्रसारण किया गया

IMG-20230814-WA0021-6
Share

जौनपुर।जलालपुर में स्थित मदरसा चश्मए हयात रेहटी, त्रिलोचन बड़ागांव, जौनपुर में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतारने का सीधा प्रसारण किया गया। मदरसा के छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ाने एवं चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले चंद्रयान-3 के यादगार पल को बच्चों से परिचित कराने हेतु इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मौके पर मदरसा में इसका सीधा प्रसारण छात्रों को दिखाया गया एवं उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए कर्म करने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें इस बात से भी अवगत कराया गया कि असफल होने पर कभी हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि असफलता से ही सफलता की सीख मिलती है । इस ऐतिहासिक पल पर मदरसा के प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद, मौलाना आलिम, मोहम्मद कलीम अफजल ,मोहम्मद मुनीर, हयातुल्लाह, दिलशाद अहमद ,अबरार अहमद, फैजान अहमद, मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद शौकत, शिक्षगण, छात्र एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे । रिपोर्ट मोहम्मद जावेद