सरायहारखू बस्ती और स्कूल के पास शराब ठेका से क्षेत्रीय लोग परेशान–हटवाने के लिए दिया गया धरना प्रदर्शन-

IMG-20230618-WA0012
Share

सरायहारखू बस्ती और स्कूल के पास स्थित शराब ठेका से क्षेत्रीय लोग परेशान–हटवाने के लिए दिया गया धरना प्रदर्शन————- सरायहारखू यादव बस्ती के समीप विगत कई वर्षों से देशी–अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान खोली गई है ।। आस पास में रहने वाले क्षेत्रीय महिलाएं बच्चे और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे–अध्यापिकाएं सभी लोग शराबियों के जमावड़े से त्रस्त हो चुके है ।। आये दिन स्थानीय लोगो और शराबियों में झड़प होती रहती है ।। पास में रामलीला स्थित है जहाँ पीने वाले लोग अंडा मांस का सेवन भी करते है जिससे लोगो की धार्मिक भावनाएं भी आहत होती रहती है ।। ठेके को हटवाने के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं ।। लीगो द्वारा जिलाधिकारी महोदय—बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा–मल्हनी विधायक लकी यादव जी समेत तमाम जिम्मेदारों को ज्ञापन के माध्यम से अपनी पीड़ा से अवगत करा चुके हैं परंतु अभी तक कोई उचित कार्रवाई नही हुई है ।। जिससे क्षेत्रवासियों में बहुत आक्रोश है ।। इसी को लेकर आज प्राथमिक पाठशाला सरायहारखू पर क्षेत्रीय लोगो ने इकट्ठा होकर अपना आक्रोश प्रकट किया और धरना दिया ।। धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने एक सप्ताह में उचित कदम उठाए जाने की चेतावनी दी अन्यथा लोग आमरण अनसन करने को बाध्य होंगे ।। पूर्व अध्यापक सिन्हा जी ने धरने को संबोधित करते हुए सरकार के उदासीन रवैये पर अपनी नाराजगी प्रकट की ।। वर्तमान प्रधान गुड्डू यादव ने भी सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की ।। उक्त मौके पर अमरनाथ साथी–लाडो प्रधान–विजय बहादुर यादव–प्रदीप रंजन–मुरली धर समेत सैकड़ो क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे ।