Jaunpur news बम विस्फोट की धमकी देने वाले ने प्रोटॉन मेल का किया इस्तेमाल,हाईकोर्ट ने मेल ब्लॉक करने का दिया था निर्देश

IMG-20260123-WA0074
Share

बम विस्फोट की धमकी देने वाले ने प्रोटॉन मेल का किया इस्तेमाल,हाईकोर्ट ने मेल ब्लॉक करने का दिया था निर्देश

जौनपुर – हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
आमतौर पर लोग जीमेल का इस्तेमाल वेबसाइट पर करते हैं। लेकिन मंगलवार को दीवानी परिसर व पुलिस लाइन के गेट नंबर 1 को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मृत्युंजय व प्रवीन ने प्रोटॉन मेल का इस्तेमाल किया। प्रोटॉन मेल विश्व की सर्वाधिक सुरक्षित ईमेल सर्विस है जिसके 100 मिलियन से अधिक यूजर हैं। इसका हेड क्वार्टर स्विट्जरलैंड में है। यह सर्वाधिक सुरक्षित मेल सर्विस है। जल्दी इसे ट्रैक नहीं किया जा सकता इसमें ऑनलाइन प्राइवेसी और सुरक्षित रहती है।जीमेल में ज्यादा गोपनीयता नहीं रहती लेकिन प्रोटॉन मेल अत्यंत गोपनील ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका दुरुपयोग साइबर क्राइम व धमकी इत्यादि में लगातार किया जा रहा था जिस पर 29 अप्रैल 2025 को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु की एक कंपनी द्वारा दाखिल याचिका में प्रोटॉन मेल को भारत में ब्लॉक करने का निर्देश देते हुए फैसला सुनाया था लेकिन अभी तक यह ब्लॉक नहीं किया गया जिसकी वजह से तमाम शरारती तत्व व साइबर अपराधी इस मेल का इस्तेमाल लोगों को धमकाने में कर रहे हैं। धमकी केवल जौनपुर दीवानी न्यायालय तक सीमित नहीं है बल्कि वाराणसी प्रयागराज,आजमगढ़ समेत 19 जिलों में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है लेकिन अभी तक धमकी देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जो पुलिस व्यवस्था एवं खुफिया तंत्र पर सवालिया निशान खड़े करता है।