Jaunpur news बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी एंटीबायोटिक दवाएं
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी एंटीबायोटिक दवाएं
जिला औषधि निरीक्षक ने निर्देशों के पालन में की सख्ती
बलिया ड्रग एसोसिएशन की बैठक में शासन की नीतियों से कराया अवगत
बलिया । जिले में बढ़ते एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के संभावित खतरे को देखते हुए जिला औषधि निरीक्षक ने सख्त कदम उठाए हैं।
बुधवार को औषधि निरीक्षक ने जिला ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें शासन द्वारा जारी सभी निर्देशों पर बेहद कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने बैठक में दवा विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अब से बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं नहीं दी जाएंगी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना सलाह दवाओं का सेवन करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है।
जो भविष्य के लिए घातक है।
ड्रग एसोसिएशन ने भी इस मुहिम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बलिया के मरीजों को एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के खतरों से सुरक्षित रखना और दवाओं के दुरुपयोग को रोकना है।
बताते चले कि जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही प्रदेश शासन के विशेष निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने जनपद के सभी दवा व्यवसायियों के साथ आयोजित बैठक में अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया। दवा के सभी छोटे और बड़े, थोक व फुटकर विक्रेताओं से उन्होंने अपील किया कि साफ सफाई का बेहतर इंतजाम होना चाहिए । इसमें किसी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
इस बैठक में ड्रग एसोसिएशन बलिया के सचिव आनंद सिंह और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। औषधि निरीक्षक ने दवा व्यापारियों को दवाइयों के उचित भंडारण और सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और सहयोग की अपील की।
