January 27, 2026

Jaunpur news राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट में किया एक दिवसीय सत्याग्रह व भूख हड़ताल, मुख्यमंत्री को भेजा 12 सूत्रीय मांग पत्र

Share


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट में किया एक दिवसीय सत्याग्रह व भूख हड़ताल, मुख्यमंत्री को भेजा 12 सूत्रीय मांग पत्र

Jaunpur news जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा/कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अगुवाई में एक दिवसीय सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। परिषद के जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 12 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।

प्रमुख मांगे इस प्रकार रहीं:

  1. पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
  2. सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के उपरांत उत्पन्न विसंगतियों का निवारण कर समिति की रिपोर्ट प्रकाशित कर सभी कर्मचारियों को लाभ दिया जाए।
  3. 1 जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज किए गए महंगाई भत्ते का एरियर प्रदान किया जाए, साथ ही बंद किए गए भत्तों को बहाल किया जाए।
  4. आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियों को सेवा सुरक्षा, भविष्य में स्थायीत्व एवं समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति लागू की जाए।
  5. स्थानीय निकाय व विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं।
  6. शेष बचे कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
  7. रोडवेज कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ता व वेतन विसंगति दूर की जाए; मृतक आश्रितों की नियुक्ति, संविदा व दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए।
  8. सभी सेवा में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।
  9. नवसृजित जिला एवं महिला चिकित्सालयों को मेडिकल कॉलेज में उन्नत कर समस्त चिकित्सा संवर्गों के कर्मियों को मूल विभाग में वापस भेजा जाए।
  10. फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट आदि की ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4200 की जाए।
  11. प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को विनियमित कर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।
  12. सीचपाल, नलकूप चालक, ट्यूबवेल टेक्नीशियन, वेटरनरी फार्मासिस्ट आदि की पर्यवेक्षक सेवा नियमावली शीघ्र प्रकाशित की जाए।

सत्याग्रह में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा, यूटा जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, श्री कृष्णा पांडेय, डीपीए मंत्री मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष अतहर समीम, इंद्रभान मौर्य, अरुण कुमार सिंह, अरुण मौर्य।

इसके अलावा आउटसोर्सिंग से जुड़े चंदन सिंह, अतुल सिंह, सर्वेश सिंह, सर्वेश पाल, विपुल चित्रांशु, विजय, राशिद, शिवम यादव, सूरज सिंह और वेटरनरी फार्मेसी संघ के मंत्री शैलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।


About Author