Jaunpur news परिवहन निगम द्वारा बदलापुर बस स्टेशन पर चालक भर्ती कैंप आयोजित, 34 अभ्यर्थियों का चयन

IMG-20250624-WA0001
Share


परिवहन निगम द्वारा बदलापुर बस स्टेशन पर चालक भर्ती कैंप आयोजित, 34 अभ्यर्थियों का चयन

Jaunpur news बदलापुर (जौनपुर) – उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा आज बदलापुर बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस भर्ती कैंप में कुल 79 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

प्रमाणपत्रों की जांच के उपरांत 34 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए, जिनका चयन संविदा चालक पद के लिए किया गया। वहीं, शेष 45 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में त्रुटियाँ एवं असंगतियाँ पाए जाने के कारण उनके आवेदन निरस्त कर दिए गए।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी परिवहन विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 49 अभ्यर्थियों को संविदा चालक तथा 11 महिला अभ्यर्थियों को परिचालक पद पर चयनित किया गया था।

इस अवसर पर परिवहन निगम की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ममता दुबे, विधायक प्रतिनिधि

गंगा प्रसाद सिंह सहित श्री मिथिलेश सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री अम्बुज तिवारी, सुरेश चौहान, धनंजय सेठ एवं श्री आशीष सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।