भस्टाचार के खिलाफ सरकार का चला हंटर जौनपुर के सीआरओ को किया निलंबित

150x150-LOGO-copy
Share

यूपी के जौनपुर के सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह पर वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ ही सरकारी कामकाज में गड़बड़ी करने का आरोप है। शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी जौनपुर ने नियुक्ति विभाग को उन्हें निलंबित किए जाने के संबंध में पत्र भेजा था। जांच के बाद उनके ऊपर लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई है। इसमें पाया गया कि गणेश प्रसाद सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। भुगतान में नियमों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। इतना ही नहीं उच्चाधिकारियों से बिना अनुमति लिए ही अपने स्तर से काम करते रहे। उच्चाधिकारियों द्वारा समझाए जाने के बाद भी उनकी लापरवाही में कोई सुधार नहीं आया। इसके आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।