Jaunpur news NH-233 मुआवजा विवाद किसान नेता ने मांगी सुरक्षा, प्रशासन की रिपोर्ट पर उठे सवाल

Share

NH-233 मुआवजा विवाद किसान नेता ने मांगी सुरक्षा, प्रशासन की रिपोर्ट पर उठे सवाल

जौनपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के निर्माण को लेकर चल रहे मुआवजा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह डोभी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है।
किसान नेता का कहना है कि वह संगठन के माध्यम से लंबे समय से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अनुसार, वर्ष 2012 में घोषित इस परियोजना से हजारों किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी तक सभी को न्याय नहीं मिल सका है।
अजीत सिंह डोभी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कुछ असामाजिक तत्व नाराज हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को पहले ही प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
वहीं, थाना स्तर से दी गई रिपोर्ट में फिलहाल किसी तरह के खतरे से इनकार किया गया है, जिस पर किसान नेता ने सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
किसान नेता ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक किसानों को पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता और परियोजना का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
किसान अजीत सिंह डीएम ,एसपी से लेटर के माध्यम अपनी सुरक्षा गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले एक युवक को चैलेंज कर जान से मारने की धमकी दी गई और तीन दिन के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। इसी को देखते हुये किसान नेता अजीत सिंह ने डीएम ,एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है,उन्होंने साफ कहा ऐसे पुलिस अधिकारी किसी के भी जान के साथ खेल सकते है।मैने भी अपनी जान का खतरा बताते एक पत्र पुलिस अधिकारियों को लिखा था।

About Author