गोरखपुर की महिला दर्शनार्थियों सहित चार महिलाओं की कटी चेन

IMG-20230205-WA0014
Share

गोरखपुर की महिला दर्शनार्थियों सहित चार महिलाओं की कटी चेन

बक्शा ।। थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित राउर बाबा मंदिर परिसर में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गोरखपुर जनपद से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु सहित कुल चार महिलाओं की सोने की चेन व मंगलसूत्र कट गया। गोरखपुर से परिवारजन के साथ दर्शन के लिए पहुँची सविता ने बताया कि मेरे गले में डेढ़ लाख की कीमत का मंगलसूत्र किसी महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर तोड़ ली। इसी तरह कोहड़े सुल्तानपुर निवासी रिंकी चौहान सहित कुल चार महिलाओं की चेन व मंगलसूत्र चोरी हो गया।