तालाब की भूमि पर हुए अतिक्रमण व चकमार्ग पर मिट्टी डलवाकर अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया।

IMG-20240616-WA0037
Share

तालाब की भूमि पर हुए अतिक्रमण व चकमार्ग पर मिट्टी डलवाकर अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया।
जौनपुर महराजगंज।
क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव में तालाब की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को व नाहरपुर में चकमार्ग की जमीन पर पड़े दो ट्राली मिट्टी को फैलवाकर तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया।उमरी खुर्द गांव में तालाब की भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा किये थे जिसकी शिकायत पर एसडीएम बदलापुर संतवीर सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया वहीं।नाहरपुर में चकमार्ग की जमीन पर दो ट्राली मिट्टी रखा गया था जिसका सीमांकन करवा कर कब्जा मुक्त करवाया। जिसके बाद चकमार्ग की जमीन पर मिट्टी डाल कर चकमार्ग निर्माण कार्य शुरू हुआ।एसडीएम ने बताया कि शासन द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे बदलापुर तहसील क्षेत्र मे सरकारी भूमि पर बुलडोजर की कार्रवाई कराकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। सरकारी भूमि पर जो लोग अतिक्रमण या कब्जा किए हैं वह स्वतः अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा शासन का बुलडोजर चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार बदलापुर राकेश कुमार,हल्का लेखपाल राकेश यादव आदि मौजूद रहे।